'अंधाधुन' और 'लवयात्री' की होगी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो बॉलीवुड फिल्में 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' रिलीज हुई हैं। इसके अलावा हॉलीवुड की टॉम हार्डी स्टारर 'वेनम' को भी रिलीज किया गया है। 'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। उन्होंने इससे पहले 'बदलापुर' बनाई थी। वहीं दूसरी फिल्म 'लवयात्री' में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना नजर हैं। आयुष इस फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। तीसरी रिलीज हुई फिल्म 'वेनम' का निर्देशन रूबेन फ्लीशर ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पत्रकार की है जो एक एलियन सिम्बियोट को शक्तियां दिलवाता है और बाद में उसे एक विलेन में बदल देता है।
पढ़ें:
सलमान के जीजा की 'लवयात्री' के आगे क्या टिक पाएगी आयुष्मान की 'अंधाधुन', पहले दिन क्या होगा हाल