फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanika Tiwari Photo: ‘अग्निपथ’ में ऋतिक रोशन की बहन बनी कनिका तिवारी हो गईं इतनी ग्लैमरस, दिव्यांका त्रिपाठी से है खास कनेक्शन

Sun, 16 Jan 2022 12:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कनिका तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अग्निपथ’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के सामने विलेन के रूप में संजय दत्त थे और उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दूसरी तरफ इस फिल्म में एक क्यूट लड़की भी थी, जो ऋतिक रोशन की बहन के किरदार में स्क्रीन पर नजर आई थी। उसकी मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और इसी वजह से आज भी दर्शक उसे याद करते हैं।
 
जी हां, हम बात कर कनिका तिवारी की, जो ‘अग्निपथ’ में ऋतिक रोशन की बहन शिक्षा के किरदार में नजर आई थीं। ‘अग्निपथ’ को रिलीज हुए लगभग 10 साल हो गए हैं और इन 10 सालों में कनिका तिवारी काफी बदल गई हैं। वह आज भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। आइए आपको उनके ग्लैमरस लुक की एक झलक दिखाते हैं, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
कनिका तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका ने पहली फिल्म से बनाईं पहचान
एक्ट्रेस कनिका तिवारी ने ‘अग्निपथ’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ये उनकी पहली फिल्म थी और इस पहली फिल्म से ही कनिका ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली। फिल्म में कनिका ने एक शांत रहने वाली लड़की का किरदार निभाया था। लेकिन आज के समय में कनिका काफी बदल गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कनिका तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय हैं कनिका
कनिका तिवारी ने बॉलीवुड फिल्म ‘अग्निपथ’ में काम करने के बाद साउथ इंडस्ट्री की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए। कनिका ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। आज के समय में वह साउथ इंडस्ट्री की एक पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वहीं, वह जल्द ही श्रेयस तलपडे के साथ फिल्म ‘मन्नू और मुन्नी की शादी’ दिखाई देंगी।

4 of 5
कनिका तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं कनिका
कनिका तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर फैंस के बीच अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कनिका के हर पोस्ट से पता चलता है कि ‘अग्निपथ’ में सिंपल दिखने वाली लड़की अब काफी ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। वह वेस्टर्स और ट्रेडिशनल हर तरह के आउटफिट में काफी सुंदर लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनिका तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी की बहन हैं कनिका
कनिका तिवारी की पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस काफी कम जानते हैं और इसी वजह से लोगों को शायद ये भी नहीं पता होगा कि कनिका टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की कजिन लगती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें