फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पहली एनिवर्सरी पर फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं अनुष्का-विराट, 7 कसमों का देंगे हिसाब

Tue, 20 Nov 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka and virat - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को जल्द ही एक साल होने वाला है। इन दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इन दोनों के अफेयर की खबरें तो काफी समय से आ रही थीं लेकिन शादी जल्द होने वाली है इस बात का खुलासा तब हुआ जब दोनों एक साथ मशहूर कंपनी के विज्ञापन में शादी की सात कसमें खाते हुए दिखाई दिए थे। शादी की सालगिरह से पहले यह दोनों एक बार फिर से विज्ञापन में नजर आए। इसमें दोनों शादी के एक साल का अनुभव शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma - फोटो : Instagram
इस विज्ञापन वीडियो को इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का और विराट शादी करने जा रहे जोड़े को अपनी शादी के एक्सपीरियंस बता रहे हैं। इस वीडियो को  शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा - 'प्यार को हर दिन सेलिब्रेट करो। साथ-साथ हमेशा।' यह विज्ञापन मशहूर ब्रांड मान्यवर का है। जिसमें दोनों एक साथ काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli - फोटो : Instagram
वीडियो में अनुष्का लहंगा पहनी हुई हैं तो वहीं विराट कोहली कोट-पैंट पहने हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स इस वीडियो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही तारीफ भी कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने इस कपल को दुनिया का सबसे खूबसूरत कपल बताया। आपको बता दें, विरुष्का ने सात समंदर पार इटली के टसकनी शहर में धूमधाम से शादी की थी। 

4 of 5
virat anushka
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की करवाचौथ की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। पहले करवा चौथ की तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी दिया था। अनुष्का ने लिखा - 'मेरा चांद, मेरा सूरज, मेरा तारा और मेरा सबकुछ।' इस तस्वीर में दोनों घर की छत पर नजर आ रहे थे। इस मौके पर अनुष्का ने नई नवेली सुहागिन की तरह सोलह श्रृंगार किया हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : social media
अनुष्का ने पीले रंग की साड़ी के साथ पूरी मांग भरी है साथ ही गोल्डन और सफेद मोती के कॉम्बिनेशन की ज्वैलरी उन पर काफी जंच रही थीं। अनुष्का की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें