सैफीना के छोटे नवाब का जब से जन्म हुआ है तब से लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले उनका नाम और अब उनकी छोटी-छोटी हरकतें लोगों को अपनी तरफ हमेशा आकर्षित करती रही हैं। कभी तैमूर घुड़सवारी करते हुए दिखाई देते हैं तो कभी अपनी छोटी बहन इनाया के साथ खेलते हुए। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सारे स्टार किड्स है लेकिन तैमूर की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि बाजार में तैमूर नाम के सॉफ्ट टॉय भी आ चुके हैं।