mahesh bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
अवतार के डायरेक्टर से अयान की तुलना
मीडिया को दिए इंटरव्यू में, महेश भट्ट ने रणबीर और आलिया स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को देखने के बाद कहा कि, "मैं ब्रह्मास्त्र देखकर बेहद ही आश्चर्यचकित था, जब से मैंने यह फिल्म देखी है, तो मुझे लगा कि यह भारतीय सिनेमा के दृष्टि से बहुत बड़ी फिल्म है और मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि अयान भारतीय सिनेमा जगत के जेम्स कैमरून हैं।" महेश भट्ट ने आगे कहा, ‘बेशक, इसके लिए एक डिज्नी और उदय शंकर, करण जौहर की पसंद और रणबीर-आलिया और अयान की पूरी टीम के समर्थन की जरूरत थी लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी आश्चर्यजनक है।’