फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विद्या बालन के ब्लाउज पीस वाले मास्क के बाद इस अभिनेता ने बनाया पुरानी 'टी-शर्ट' से मास्क

Mon, 20 Apr 2020 08:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोनित रॉय - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है। वहीं इस संक्रमण से बचाव के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी कई एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। लोगों से मास्क लगाकर रखने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन इस संक्रमण के चलते बाजारों में भी अब मास्क और सैनिटाइजर की कमी हो गई है। जिसके चलते अब इन मास्क को घर पर ही पुराने कपड़ों से बनाने की हिदायत दी रही है। इस लिस्ट में सेलिब्रिटीज भी हैं। हाल ही में एक अभिनेता ने भी लोगों को आसानी से मास्क घर पर ही बनाने का तरीका बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन अभिनेत्री विद्या बालन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में विद्या ब्लाउज पीस से मास्क बनाने का तरीका बता रही थीं। विद्या के इस वीडियो को काफी पसंद किया गया। तो वहीं अब इसी तर्ज पर एक अभिनेता ने भी घर पर ही आसानी मास्क बनाने का तरीका बताया है। ये अभिनेता हैं रोनित रॉय। रोनित ने घर पर पड़ी पुरानी टी-शर्ट से मास्क बनाने का आसान तरीका बनाया है।
विज्ञापन

3 of 5
रोनित रॉय - फोटो : Social Media
रोनित ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रोनित एक पुरानी टी-शर्ट से मास्क बनाना सिखा रहे हैं। रोनित खुद इस वीडियो में मास्क बनाकर दिखा रहे हैं। वीडियो अपलोड करते हुए रोनित ने कैप्शन में लिखा, 'नो मास्क? टेंशन नहीं लेनेका! सिंपल है!'

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : Social Media
रोनित के इस आईडिया की उनके फैन्स काफी तारीफ कर रहे हैं। सभी का मानना है कि ये एक बेहतरीन तरीका है। सिर्फ रोनित ही नहीं रोनित से पहले अभिनेत्री विद्या बालन ने भी पैन्स के साथ वीडियो साझा कर बतााय था कि घर पर रखे ब्लाउज पीस या पुरानी साड़ी और दो रबर बैंड से कैसे मास्क बनाया जा सकता है। विद्या के इस तरीके को बी उनके पैन्स ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें रोनित रॉय के वर्कफ्रंट की तो रोनित टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। रोनित ने कई सारे टेलीविजन शो में मुक्य भूमिका निभाई है। साथ उन्होंने कई फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए हैं। रोनित ने शुरुआत तो फिल्मों से की थी। लेकिन फिर टेलीविजन की ओर रुख कर खूब नाम कमाया। इसी बीच वो फिल्मों में भी काम करते रहे। वहीं आने वाले दिनों में रोनित शमशेरा और रूही अफ्जा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें