फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण की फिल्म को रोककर आगे बढ़े शशांक खैतान, कार्तिक आर्यन को चुना नया हीरो

Thu, 12 Mar 2020 12:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन, शशांक खैतान, कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
वरुण धवन की फिल्म 'मिस्टर लेले' से अपने हाथ पीछे खींचने के बाद शशांक खैतान ने कार्तिक आर्यन को अपनी अगली फिल्म में हीरो लेने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक यह पहला मौका है जब कार्तिक आर्यन और शशांक खैतान एक साथ किसी फिल्म में काम करेंगे। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म होगी। सूत्रों ने बताया है कि वरुण धवन की फिल्म को किनारे करने के बाद शशांक ने अपनी पुरानी लिखी पटकथाओं को टटोला, और उसमें से एक प्रेम कहानी को चुनकर निकाला है।
विज्ञापन

2 of 4
kartik aaryan - फोटो : amar ujala
एक सूत्र के अनुसार, 'शशांक एक प्रेम कहानी बनाने के लिए बेहद उत्साहित थे, इसलिए उन्होंने सबसे पहले कार्तिक आर्यन का दरवाजा खटखटाया। जब कार्तिक आर्यन ने पटकथा को सुनकर हां कह दी, तो उसके बाद शशांक और कार्तिक निर्माता करण जौहर से जाकर मिले। कार्तिक पहले से ही करण जौहर के निर्माण में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन, करण जौहर, शशांक खैतान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म के मुख्य कलाकार और बाकी के सभी सह कलाकारों का चयन अभी बाकी है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होने की संभावना है। तब तक पूरी टीम मिलकर फिल्म की होने वाली शूटिंग की जगहों और बाकी के कामों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
करण जौहर के निर्माण में बन रही कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'मिस्टर लेले' को शशांक ने हाल ही में बंद किया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। वरुण के साथ शशांक यह तीसरी बार कोई फिल्म करने जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने वरुण की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां' को निर्देशित किया है। वरुण और शशांक ने एक और फिल्म 'रणभूमि' के लिए साथ आने का फैसला किया था, लेकिन उस फिल्म को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें