Rishi Kapoor, Neetu Kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि वरुण धवन के साथ-साथ नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ये चंडीगढ़ में शूट हो रही फिल्म जुग-जुग जियो में एक साथ काम कर रहे थे। हाल ही में नीतू ने कोविड टेस्ट कराते हुए अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, सेफ्टी पहले। फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल कपूर, नीतू और वरुण धवन के अलावा कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली भी हैं। वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।