फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार रहे म्यूट पर, एके से एके की सोशल भिड़ंत निकली फर्जी

Mon, 07 Dec 2020 06:28 PM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश मेनन, अनिल कपूर और अनुराग कश्यप - फोटो : ट्विटर, फाइल
चर्चित अभिनेता सुरेश मेनन को अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच सोशल मीडिया पर चली बहस बिल्कुल पसंद नहीं आई। सुरेश ने इन दोनों के बीच ट्विटर पर चल रही बातचीत को बकवास और बेतुका बताया और कहा कि लोकप्रियता पाने के लिए लोग कैसे-कैसे आडंबर रचाते हैं?

सुरेश की बातों से काफी लोग सहमत भी दिख रहे हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्धारित समय से काफी देर से शुरू हुई और इस दौरान सारे पत्रकारों की बोलती शुरू से बंद रखी गई।
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की एक चर्चित फिल्म 'एके वर्सेज एके' बहुत ही जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म के प्रचार के लिए अनिल और अनुराग सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ बहस करने में लगे हुए थे। दोनों कलाकार एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे थे और कुछ ऐसी बातें बोल रहे थे जिससे सोशल मीडिया पर मौजूद लोग उनकी बातचीत को देखें और उनकी ओर आकर्षित हों। सुरेश मेनन को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसकी निंदा की।
विज्ञापन

3 of 5
anil kapoor - फोटो : social media
इस सोशल मीडिया कहासुनी के बाद सोमवार को अनिल कपूर और अनुराग कश्यप फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए इकट्ठा हुए। इस सोशल मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल कपूर अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे। आते ही उन्होंने पत्रकारों से हाय हैलो करने की कोशिश की लेकिन सारे पत्रकारों के माइक म्यूट पर रखे गए।

इसके बाद भी अनिल कपूर ने एक दो सवाल मीडिया से पूछने की कोशिश की लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें भी समझ आया कि ये संभव नहीं है। यहां तक कि डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैट ऑप्शन भी बंद कर दिया गया।

4 of 5
अभिनेता सुरेश मेनन - फोटो : AMAR UJALA
उधर, सुरेश ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के बीच ट्विटर पर चल रही जुबानी जंग बिल्कुल नकली है। यह सिर्फ इतना दर्शाती है कि लोग लोकप्रियता पाने के लिए आखिर किस हद तक जा सकते हैं? जबकि असल बात तो यह है कि अगर कोई सामग्री अच्छी है तो उसे इस तरह की नकली लोकप्रियता पाने की जरूरत ही नहीं होती।' सुरेश ने अपनी पोस्ट में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं दो वेब सीरीजों 'अनदेखी' और 'स्कैम 1992' को भी जोड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के बीच ट्विटर पर चली बहस उनकी फिल्म 'एके वर्सेज एके' के प्रचार का हिस्सा है, ये लोगों को बहुत बाद में समझ आया। सोमवार को ट्रेलर लॉन्च में भी दोनों की भाव भंगिमाएं शुरू में वैसी ही थी, जैसे कि कैमरा अब भी ऑन है और दोनों फिल्म के सेट से निकलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले आए हैं। कार्यक्रम के संचालक से अनिल कपूर ने तू तड़ाक से बातें की। अनुराग को भी लपेटने की कोशिश की लेकिन अनुराग उनके हर बाउंसर पर बाउंड्री पार जाने वाले छक्के जड़ते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें