कंगना रणौत
खैर, ये पहली बार नहीं है जब कंगना ट्रोल हुई हैं। हाल ही में कंगना ने लोगों को पेड़ लगाने की सलाह दी और उस पर भी वो ट्रोल हो गईं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जो भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा हो वो अपने आसपास पेड़ जरूर लगाएं। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो उन्हें प्लीज काटे भी ना, अपने कपड़े रीसायकल करो, वेदिक खाना खाओ, जैविक जीवन जियो और यह सब उपाय ऐसे हैं जो हमेशा आपके काम आएंगे। जय श्री राम।' इस पर यूजर ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि, 'पहले आपको ही इलाज की जरुरत है, आप बिल्कुल ठीक नहीं हैं।'