Neha Dhupia and Vidya Balan
- फोटो : Social Media
फिल्मों से दूर नेहा धूपिया इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। नेहा हिंदी, पंजाबी, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के लिए साल 2018 में नेहा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया। नेहा (Neha Dhupia) सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं, हाल ही में उन्होंने स्तनपान को लेकर काफी लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था।