फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर जिंदा है' के रिलीज होते ही 5 साल पुराने Video पर ऐसा बवाल, Action में पुलिस

Sun, 24 Dec 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Zinda Hai
एक ओर सलमान  खान की 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पांच साल पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद सलमान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। राजस्थान, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी सलमान खान के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

पढ़ें: मुश्किल में सलमान खान, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की फिल्म और टीवी यूनियन ने मुंबई में सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन की धमकी दी है। धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। इससे पहले विवादित बयान को लेकर सलमान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न की अलग-अलग धाराओं में आरपीआई की शिकायत पर अंधेरी पुलिस थाने में केस भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान का पुतला फूंकते भावासध के कार्यकर्ता
आरोप है कि एक टीवी शो में दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाएं आहत की हैं। इससे पहले 22 दिसंबर को सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया और कई सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की गई। बॉलीवुड के 'दबंग खान' के खिलाफ दिल्ली के गांधी नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस बीच मामले में राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के अंदर उनसे जवाब मांगा है।

4 of 5
टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के भीतर दिल्ली और मुंबई पुलिस आयुक्त से इस मामले में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया गया है कि एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan and shilpa shetty
यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि हाल में सलमान खान ने एक निजी चैनल पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर एक विशेष समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। सलमान खान देश के बड़े सेलिब्रिटी हैं। लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी कानूनी पचड़े में पड़े हो। इसके पहले हिट एंड रन केस और चिकारा शिकार मामले में उन्होंने सालों कोर्ट के चक्कर लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें