लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। साल 2020 मे ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के चलते भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अब भारती नए साल को बहुत खुशनुमा और यादगार बनाना चाहती हैं और ऐसे में वो इन दिनों अपनी जिंदगी खुलकर इंजॉय कर रही हैं। इन दिनों भारती नए साल की छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में लॉफ्टर क्वीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बच्चों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है।