सपना पब्बी ने खुद के साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि वह एक बार एक गाने की शूटिंग कर रही थीं तब यह घटना घटी थी। उन्होंने लिखा- 'मेरे मेल प्रोड्यूसर ने कहा कि मेरे साथ काम करना कठिन हो रहा है और मैं रिवीलिंग बिकनी पहनने में नखरे कर रही हूं। उन्होंने उस रिवीलिंग बिकनी के बारे में बड़ी आसानी से कह दिया कि यह केवल एक बिकनी है सपना।'