साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काल साबित हो रहा है। जून 2020 में जहां बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया तो वहीं अब मुंबई में एक और अभिनेता ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 44 वर्षीय समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली।