श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर एक तरफ फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर, अच्छी खबर यह है कि वह अब बहुप्रतीक्षित ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'कृष 4' की मुख्य महिला का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टाइम्स नाउ की ताजा खबर के मुताबिक अब कहा जा रहा है कि, फिल्म 'कृष 4' के मेकर्स ने श्रद्धा कपूर से संपर्क किया है। हालांकि, किसी की ओर से कोई पुष्टि या कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।