Boney Kapoor on Sridevi`s death
- फोटो : file photo
यह पूरा वाकया श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी का था। इस मौके पर दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से एक प्रोग्राम रखा गया था। यहां 'मॉम', 'लम्हे', 'इंग्लिश-विंग्लिश', 'चांदनी' और 'सदमा' जैसी श्रीदेवी की कुछ हिट फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस कार्यक्रम में बोनी कपूर ने बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी से जुड़ी कई अहम बाते बताईं। बोनी ने बताया कि किस तरह उन्हें अपने प्यार का इजहार करने में 12 साल लग गए थे।