फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन के बाद उनके टि्वटर अकाउंट से किए गए ये 6 ट्वीट, जिंदगी का आखिरी वीडियो भी हुआ पोस्ट

Mon, 13 Aug 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्रीदेवी
श्रीदेवी का निधन हुए 6 महीने बीत चुके हैं और आज उनका 55वां जन्मदिन है । श्रीदेवी के परिवार ने इस दिन के लिए खास तैयारियां की होंगी । श्री की बेटी जाह्नवी ने तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
श्रीदेवी
निधन के बाद से अब तक श्रीदेवी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी 6 पोस्ट हो चुके हैं । सबसे पहला पोस्ट श्रीदेवी के निधन के 4 दिन बाद  हुआ था । यह पोस्ट कपूर परिवार की तरफ से किया गया था । इसमें श्रीदेवी के निधन की जानकारी देते हुए कपूर परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी ।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
श्रीदेवी
वहीं दूसरा पोस्ट 13 अप्रैल का है । यह पोस्ट तब किया गया था जब श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा की गई थी। श्रीदेवी ने अपने करियर में 300 फिल्में की थीं लेकिन उन्हें उनका पहला नेशनल अवॉर्ड निधन के बाद मिला । यह पोस्ट जाह्नवी, खुशी और बोनी की तरफ से किया गया था । 
 

 

4 of 7
श्रीदेवी
तीसरा पोस्ट 3 मई को किया गया था । इस पोस्ट में श्रीदेवी की तरफ से उनका नेशनल अवॉर्ड लेते जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर नजर आ रहे हैं । इस पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की गई थीं । फोटो में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, स्मृति ईरानी भी हैं ।
 

 
विज्ञापन

5 of 7
श्रीदेवी
चौथा पास्ट 3 मई को किया गया था । इस पोस्ट में श्रीदेवी को मिले नेशनल अवॉर्ड की फोटो शेयर की गई थी । श्रीदेवी को 65वें नेशनल अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया था ।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
श्रीदेवी
वहीं पांचवा पोस्ट 13 मई को किया गया था । जो 'मदर्स डे' के मौके पर को खास बनाने वाला था । यह श्रीदेवी का आखिरी ऐड वीडियो भी था । जिसमें वो एक मां का फर्ज बताती नजर आ रही हैं । 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीदेवी
श्रीदेवी के टि्वटर अकाउंट से आखिरी वीडियो 2 जून को शेयर किया गया था । ये वही दिन था जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी । शादी की सालगिरह के मौके पर बोनी कपूर की ओर से यह वीडियो शेयर किया गया था । यह वीडियो मोहित मारवाह की शादी का है ।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें