बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत की खबर के बाद न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनका पूरा परिवार सदमे में चला गया था। पति बोनी कपूर से लेकर दोनों बेटियां, जाह्नवी और खुशी कपूर के चेहरे की रौनक ही कहीं गायब हो गई थी। हालांकि समय के साथ साथ सारे जख्म भरते रहते हैं।
लोग गम को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है कपूर परिवार के साथ। श्रीदेवी के निधन को हुए 1 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और उनका परिवार भी दुखों से उबरकर अपनी आम जिंदगी में लौट चुका है। आइए आपको बताते हैं श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी और खुशी की जिंदगी में आए 5 बड़े बदलावों के बारे में...