फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी ही नहीं ये हैं वो 5 एक्ट्रेस जिन्होंने अचानक छोड़ दी थी दुनिया, रो पड़ा था बॉलीवुड

Sun, 25 Feb 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sridevi
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया है। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गईं थीं। वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। श्रीदेवी के इस तरह दुनिया से अलविदा कहने पर सभी सदमे में हैं। हम आपको ऐसी ही 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अचानक दुनिया छोड़ दी।
विज्ञापन

2 of 6
jiah khan
जिया खान
20 फरवरी 1988 को जन्मीं जिया खान बॉलीवुड की उभरती कलाकार थीं, लेकिन 3 जून 2013 को वह मुंबई के अपने जुहू वाले घर में छत से लटकी पाई गईं। उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया। उस वक्त जिया की उम्र 25 साल थी। इस मामले में जिया के कथित ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या करने पर मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
दिव्या भारती
दिव्या भारती
दिव्या भारती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने समय से पहले ही इस दुनिया को छोड़ दिया। उन्होंने 19 साल की कम उम्र में ही बॉलीवुड में उन बुलंदियों को हासिल कर लिया था जो कई लोग ताउम्र हासिल नहीं कर पाते हैं। 5 अप्रैल, 1993 को वह एक हादसे का शिकार हो गईं, और पांचवीं मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी से नीचे गिर गईं। जिस वजह से उनकी मौत हो गई। किसी ने इसे हत्या कहा तो किसी ने आत्महत्या लेकिन आज तक यह गुत्थी सुलझी नहीं है।

4 of 6
परवीन बॉबी
परवीन बॉबी
मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी का करियर हमेशा बुलंदियों पर रहा, लेकिन उन्होंने अपना जीवन तनहाइयों के अंधेरों में ही बिताया। उनकी मौत ऐसी हालत में हुई, जब उनकी मौत की खबर लोगों को दो दिन बाद मिली। 20 जनवरी, 2005 को 55 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी, लेकिन उनकी बॉडी 22 जनवरी को उनके फ्लैट से निकाला गया। परवीन बाबी ने आत्महत्या की थी या उनकी मौत हुई थी, यह आज तक कोई नहीं जान पाया।
विज्ञापन

5 of 6
स्मिता पाटिल - फोटो : File Pic
स्मिता पाटिल
भारतीय सिने जगत की बेहतरीन अदाकारा स्मिता पाटिल ने सिनेमा को अपने जीवन के मात्र 10 साल दिए, लेकिन उनके 10 साल इतने अद्भुत हैं कि आज तक कोई अभिनेत्री उनकी बराबरी नहीं कर पायी है। इतनी बेहतरीन अभिनेत्री मात्र 31 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं थीं। 13 दिसंबर 1986 को मुंबई में 31 साल की उम्र में चाइल्डबर्थ कॉम्प्लिकेशंस के चलते उनकी डेथ हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरगिस
एक्ट्रेस नरगिस को 1980 में कैंसर की लाइलाज बीमारी हो गई। इलाज के दौरान नरगिस कोमा में चलीं गईं। इलाज के लिए सुनील दत्त उन्हें अमेरिका ले गए। कुछ दिनों बाद वह कोमा से बाहर आ गईं लेकिन नरगिस ज्यादा दिनों तक जीवित न रह सकीं और 3 मई 1981 में  51 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें