फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शजा के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बड़ी बेटी जोया भी निकलीं कोरोना पॉजिटिव

Tue, 07 Apr 2020 12:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Karim Morani and Zoa Morani - फोटो : twitter
सिनेमाजगत के नामचीन फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। करीम की छोटी बेटी शजा मोरानी (Shaza Morani) पहले ही कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। वहीं अब बड़ी बेटी जोया मोरानी (Zoe Morani) भी इसकी चपेट में आ गई हैं। जोया मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थीं जहां पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
zoa morani - फोटो : social media
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जोया कुछ वक्त पहले ही राजस्थान से लौटी हैं और उनका कोरोना टेस्ट 6 अप्रैल की शाम को पॉजिटिव आया। जोया कोकिलाबेन अस्पताल में हैं जबकि शजा नानावटी अस्पताल में हैं। शजा का दो दिन बाद फिर से टेस्ट किया जाएगा। घर से बाकी सभी सदस्यों और काम करने वाले लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। इस वक्त सभी क्वारंटीन में हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
shaza morani - फोटो : social media
जोया के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट आने से पहले करीम मोरानी ने बयान भी दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था- 'शजा के कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिखे लेकिन टेस्ट करवाने पर वह पॉजिटिव पाई गईं। वहीं जोया में कुछ लक्षण जरूर दिखे लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया। हमने जोया को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया है।'

4 of 6
karim Morani - फोटो : twitter
करीम मोरानी ने 'रा वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं। करीम की दोनों बेटियों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। खास बात है कि करीम जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां पर कई बॉलीवुड हस्तियों का घर भी है। करीम के सिनेमाजगत में सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
करीम की दोनों बेटियों से पहले 'बेबी डॉल' गायिका कनिका कपूर कोरोना की चपेट में आ गई थीं। फिलहाल वो अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी कनिका कपूर की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं। अब उनपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने शिकंजा कसने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram
दरअसल, कनिका कपूर जब कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं तो उस समय उनपर संक्रमण के बीच लापरवाही करने का आरोप लगा था। जिसके चलते लखनऊ में कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई थी। अब इस मामले में लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने गायिका के खिलाफ पूछताछ करने का फैसला किया है। 

अर्जुन कपूर को केक बनाता देख खुद को रोक नहीं पाईं मलाइका, कर दिया ऐसा कमेंट हो रही चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें