फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने तोड़ी अपनी चुप्पी, तनुश्री फंस सकती हैं बड़ी मुसीबत में...

Sun, 30 Sep 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
हाल ही में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं । तनुश्री ने बताया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के दौरान डांस करने के बहाने नाना ने उन्हें कस के पकड़ लिया फिर अपने चारों ओर घुमा दिया। निर्देशक और निर्माता ने भी कहा कि जैसा नाना चाहते हैं वैसा ही करो ।
विज्ञापन

2 of 6
nana patekar
ये बात करीब 10 साल पुरानी है । तनुश्री ने उसी समय CINTAA में नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत की । लेकिन सिंटा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी । अब फिर से तनुश्री मीडिया के सामने आई हैं और एक-एक बात का खुलासा किया है ।
विज्ञापन

3 of 6
nana, tanushree
तनुश्री के आरोपों पर अब नाना पाटेकर का बयान आया है । शनिवार को नाना ने कहा, 'मैं इस वक्त जैसलमेर में शूटिंग कर रहा हूं और जैसे ही 7 या 8 अक्टूबर को मुंबई लौटूंगा तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करूंगा। जहां आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। मैं कैमरे से आंखें मिलाकर हर सवाल का जवाब देना चाहता हूं।

4 of 6
Nana Patekar
नाना आगे कहते हैं, 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है । यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस बात पर विश्वास करना चाहते हैं। क्या आपको लगता है कि मैं इतना घटिया आदमी हूं?मैं फिल्मों में ज्यादा नाचता नहीं तो मैं किसी से कुछ भी अश्लील स्टेप रखने के लिए क्यों कहूंगा।'
विज्ञापन

5 of 6
nana patekar
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसी सिचुएशन में या तो मैं इन सब आरोपों से इनकार करके कह सकता हूं कि वह (तनुश्री) झूठ बोल रही हैं या फिर मेरी इमेज खराब करने के लिए उन्हें कोर्ट में घसीट सकता हूं। इसके अलावा मैं कर भी क्या सकता हूं?' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala
वहीं CINTAA के संयोजक घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा, 'तनुश्री दत्ता ने 10 साल पहले सिंटा में शिकायत की थी। तब कमेटी मेंबर्स कोई और थे, अब हम लोग हैं। उस वक्त कंप्लेन का फॉलो अप नहीं हुआ। अब जब तनुश्री फिर से नाना को कटघरे में ला रही हैं तो हम उनके साथ हैं। अब तक उन्होंने सिंटा से कॉन्टैक्ट नहीं किया है। अगर तनुश्री नई शिकायत करें तो हम संज्ञान लेते हुए नाना पाटेकर को नोटिस भेजेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें