फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' फिल्म हिट होने के जश्न को सुनील शेट्टी के बेटे के साथ इस तरह मना रहे रणबीर,तस्वीरें वायरल

Mon, 02 Jul 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor
'संजू' फिल्म से रणबीर कपूर ने साबित कर दिया कि वह एक्टिंग के मामले में किसी से पीछे नहीं है। लगातर फ्लॉप हो रही फिल्म के बाद 'संजू' की सफलता ने रणबीर कपूर को एक बार फिर से नई उडा़न दे दी है। फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग के बाद रणबीर कपूर कुछ फुर्सत के पल निकालकर फुटबॉल मैदान में पहुंच गए और जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

2 of 5
ahan shetty
इस मस्ती में बॉलीवुड के इस चॉकलेटी ब्वॉय का साथ उनके कजिन आदर जैन, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और अपरशक्ति खुराना ने दिया। रणबीर कपूर बांद्रा के फुटबॉल मैदान पर दिखे जहां पर उन्होंने इन तीनों के साथ फुटबॉल खेला। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor football
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रणबीर को इस तरह से मैदान पर फुटबॉल खेलता हुआ देखा गया हो। अभिषेक बच्चन और अर्जुन कपूर के साथ फील्ड पर फुटबॉल खेलते हुए उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। हाल ही में रणबीर की फुटबॉल खेलते हुए तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें अर्जेंटीना की टीम काफी पसंद है क्योंकि उन्हें मैच के दौरान उसी की जर्सी पहनी हुई थी।
 

4 of 5
sanju
आपको बता दें, रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' महज 3 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं। फिल्म की जबरदस्त हो रही एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लगता है कि 'संजू' के लिए 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना कोई बड़ी बात नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित है जिसमें रणबीर कपूर उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलुओं से रूबरू करवा रहे है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस फिल्म को लोग रणबीर कपूर के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस के तौर पर देख रहे हैं तो वहीं विक्की कौशल ने भी लोगों के दिलों में जगह बना ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें