फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' को मिला गजब का रिस्पॉन्स, लोगों ने कहा- शर्म आनी चाहिए करणी सेना को

Fri, 26 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padmaavat
विवादों से नाता ऐसा जुड़ा की संजय लीला भंसाली की सबसे विवादित फिल्म बन गई पद्मावत। खैर तमाम विरोध के बाद भी आज फिल्म देश भर में रिलीज हो गयी। विरोध ने हिंसक रुप जरूर ले लिया जिसकी वजह से कई सिनेमाघरों ने फिल्म न दिखाने का फैसला किया।
विज्ञापन

2 of 5
padmaavat
फिल्म का 3Dवर्जन बुधवार को ही रिलीज कर दिया गया है। अगर बात करें फिल्म विरोध की तो फिलहाल ये समझ नहीं आता कि विरोध आखिर किस बात को लेकर किया जा रहा है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यहां तक की फिल्म देखने के बाद लोगों ने ट्वीट कर पद्मावत को संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म का ताज भी दे दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
Padmaavat
फिल्म देखने के बाद बाद ट्विटर पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैं अभी पद्मावत देख कर लौटा हूं। मुझे समझ नहीं आता करणी सेना आखिर किस बात का विरोध कर रही हैं वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, जो लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं उन्हें खुद पर शर्म करनी चाहिए। फिल्म में विरोध करने जैसा कुछ भी नहीं है।
 

 

4 of 5
padmaavat
फिल्म के बाद अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी तो वो थे रणवीर सिंह। फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए। एक यूजर ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा, फिल्म में खिलजी की एक्टिंग दमदार है। खिलजी का रोल रणवीर के अलावा कोई और नहीं कर सकता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmaavat
इतना ही नहीं एक यूजर ने तो ये तक कह डाला, जो लोग फिल्म रिलीज के खिलाफ लड़ रहे हैं। कृपया वो भ्रष्टाचार के लिए लड़ें... रेप पर आवाज उठाएं और अपराध पर अपनी आवाज बुलंद करें। आपके पास फिल्म के खिलाफ लड़ने के लिए बहुत समय है लेकिन इस लड़ाई का फायदा नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए उठाते हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें