फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की राह पर चलीं जरीन खान, फिल्मों से हटकर करेंगी यह काम

Fri, 17 Apr 2020 12:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zarin Khan
साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'वीर' से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने वालीं जरीन खान अब भी सलमान खान के नक्शे कदम पर ही चल रही हैं। अभी बीते दिनों 'दबंग खान' ने यहां घोषणा की थी कि वह अपना यू ट्यूब चैनल खोलने जा रहे हैं। अब नई जानकारी के अनुसार जरीन खान ने भी उनकी देखा-देखी अपने यू ट्यूब चैनल की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Zarine khan
इस चैनल के माध्यम से जरीन अभिनेत्री के तौर पर अपनी जिंदगी से जुड़े विभिन्न पक्ष के साथ निजी जिंदगी को भी पेश करेंगी। इससे फैंस को भी जरीन की जिंदगी से जुड़ी उन दिलचस्प बातों का पता चलेगा जो आम लोगों को आज तक पता नहीं है। जरीन अपनी इस पहल से अपने चाहने वालों से निजी तौर पर जुड़ना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Zarine Khan
अपने यू ट्यूब चैनल के बारे में अपनी खुशी प्रकट करते हुए जरीन ने कहा, 'पिछले कुछ समय से मैं अपने यू ट्यूब चैनल को शुरू करने के बारे में सोच रही हूं। बहुत लोग लगातार मुझे संदेशों के माध्यम से इसकी शुरुआत करने के लिए गुजारिश कर रहे थे लेकिन तकनीकी तौर पर मैं थोड़ी कमजोर हूं इस वजह से मुझे समय लगा। अब मैंने इसे शुरू कर दिया है जिसकी मुझे खुशी है। मेरा यू ट्यूब चैनल सिर्फ अभिनेत्री के तौर पर मेरी जिंदगी को पेश नहीं करेगा बल्कि मेरी जिंदगी के दूसरे हिस्सों को भी पेश करेगा। यह मेरे लिए एक मौका है जिसके जरिए मैं अपने फैंस से जुड़ सकती हूं और मेरे फैंस के लिए भी मुझे जानने का सुनहरा अवसर है।'

4 of 5
Zarine khan
जरीन खान की फिल्मों की बात करें तो लंबे समय से वह हिंदी फिल्मों से दूर हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई '1921' थी। आने वाले समय में वह फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में नजर आएंगी। गौरतलब है कि सलमान खान ने भी बीते दिनों यह घोषणा की थी कि वह अपने चाहने वालों से सीधे जुड़ने के लिए 'बींग सलमान खान' नामक यू ट्यूब चैनल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरीन खान
इसके जरिए वह अपने फैंस से सीधे मुखातिब होंगे। यहां फैंस सलमान खान की जिंदगी के अनछुए पहलुओं के बारे में भी जान पाएंगें। वहीं सलमान और जरीन से पहले आलिया भट्ट, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकार पहले ही यू ट्यूब पर पदार्पण कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें