फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में स्ट्रिपर का रोल निभाएंगी करीना कपूर, रिया कपूर ने किया खुलासा

Fri, 17 Apr 2020 12:05 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करीना और रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को कौन भूल सकता है। इस फिल्म को 'प्यार का पंचनामा' का फीमेल वर्जन करार दिया गया था। फिल्म में चार लड़कियों की कहानी को दर्शाया गया था जो अपने करियर और निजी जिंदगी में गच्चा खा रही होती हैं। फिल्म में यह चारों किरदार करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने निभाया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Veere Di Wedding
फिल्म की निर्माता रिया कपूर इस फिल्म की दूसरी किस्त लाने की तैयारी में हैं।  रिया के अनुसार फिल्म की दूसरी पार्ट में करीना कपूर एक स्ट्रीपर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। दरअसल करीना कपूर के चैट शो 'वॉट वुमेन वॉन्ट' के लेटेस्ट एपिसोड में रिया कपूर पहुंची। इस मौके पर करीना ने रिया से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान करीना ने फिल्मों से लेकर रिया के परिवार से जुड़े भी कुछ सवाल पूछे। 
विज्ञापन

3 of 5
veere di wedding
एपिसोड के अंत में करीना ने रिया को कुछ प्रोफेशन जैसे चाटवाला, बेकर, पॉलिटिशयन के  नाम दिए और वह प्रोफेशन उनके परिवार के किस सदस्य पर सटीक बैठता है उसके बारे में बताने को कहा। इस सेगमेंट के अंत में करीना ने पूछा, 'स्ट्रिपर कौन है।' 

4 of 5
veere di wedding
सवाल पूछते ही करीना ने तपाक से कहा, 'मुझे लगता है कि यह कैटेगरी तुम्हें अपने लिए लेनी चाहिए। क्योंकि तुम शूटिंग के दौरान थोड़े बोल्ड शॉट देने के लिए कहती हो।' जवाब में रिया ने कहा, 'मैं यह टाइटल लेती हूं और मुझे लगता है कि कांलिदी (करीना) 'वीरे दी वेडिंग 2' में स्ट्रिपर बन रही है। मैं ब्रेकिंग न्यूज दे रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीरे दी वेडिंग
इससे पहले एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान रिया ने इस बात की पुष्टि की थी कि 'वीरे दी वेडिंग' का सीक्वल कतार में है। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि यह असल में होने जा रहा है। मुझे लगता है कि मैंने जो सोचा था यह उससे पहले हो सकता है। लेकिन परिस्थिति सकारात्मक लगती है। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। गौरतलब है कि रिया 'वीरे दी वेडिंग', करीना के साथ ही बनाना चाहती थी इस वजह से ही उन्होंने करीना की डिलीवरी तक इंतजार किया और उसके बाद ही फिल्म बनाई। यह फिल्म साल 2018 में शशांक घोष द्वारा निर्देशित की गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें