फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूर्यवंशी' के खिलाफ हुए फैंस के लिए अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, लिखा-'हाथ जोड़कर विनती करता हूं..'

Sat, 15 Jun 2019 07:40 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के शूट में बिजी हैं। ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने एक ट्वीट करते फिल्म की रिलीज डेट बदलने का ऐलान करते हुए नई तारीख बताई थी। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्षय और रोहित शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं फिल्म सूर्यवंशी को इग्नोर करने की भी बात करने लगे। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने ट्वीट कर फैंस से एक विनती की है।
विज्ञापन

2 of 6
Sooryavanshi - फोटो : social media
दरअसल प्लान के मुताबिक अक्षय-कटरीना स्टारर फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी तारीख 27 मार्च घोषित कर दी गई। इस बदली हुई तारीख का ऐलान अक्षय कुमार नहीं बल्कि सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ मिलकर किया था। ऐसे में यह बात अक्षय के फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
sooryavanshi
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि मेरे कुछ करीबी लोगों को लेकर आप नकारात्मक बातें फैला रहे हैं। मैं आपकी परेशानी समझ सकता हूं। ऐसे में मैं आपसे बस हाथ जोड़कर विनती करना चाहता हूं कि इस निगेटिव ट्रेंड का हिस्सा मत बनिए। मैंने सूर्यवंशी बहुत सकारात्मकता के साथ शुरू की है इसी भावना के साथ शूटिंग और रिलीज करने दीजिए।'


 

4 of 6
Sooryavanshi - फोटो : social media
गौरतलब है कि अक्षय कुमार के फैंस को लग रहा था कि चूंकि अक्षय ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया क्योंकि वो इस फैसले से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म की रिलीजिंग डेट बदलने के कारण सलमान खान की इंशाअल्लाह है। सलमान- आलिया भट्ट स्टारर इंशाअल्लाह ईद 2020 के मौके पर रिलीज होगी और क्लैश न हो इसलिए सूर्यवंशी की तारीख बदली गई। इंशाअल्लाह को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bharat film poster - फोटो : twitter
बात अगर सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म भारत की करें तो इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 150 करोड़ से अधिक कमा चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें