फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या और प्रनूतन के बाद अब ये 5 एक्ट्रेस रखेंगी बॉलीवुड में कदम, अभी से हो रही है चर्चा

Sat, 15 Jun 2019 07:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Isabelle Kaif, Aalia Furniturewalla - फोटो : social media
2019 में अब तक कई नई एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। इनमें अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, प्रनूतन बहल और श्रेया धनवंतरी जैसी एक्ट्रेस दर्शकों को अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। लेकिन अभी पूरा साल बाकी है और बचे हुए महीने में कई और नई एक्ट्रेस अपना डेब्यू करने जा रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ये 5 एक्ट्रेस कौन हैं?
विज्ञापन

2 of 6
Isabelle Kaif - फोटो : Instagram
इस लिस्ट में पहला नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ का। वो आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'टाइम टू डांस' में लीड रोल में नजर आएंगी। स्टेनली डि'कोस्टा द्वारा निर्देशित यह एक डांस बेस्ड फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है। यह फिल्म इस साल नंवबर महीने में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Sanjana Sanghi
कई हिंदी फिल्मों में साइड रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस संजना सांघी बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में नजर आएंगी। पहले इस फिल्म का नाम किजी और मैनी था लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। यह मशहूर किताब द फाल्ट इन अवर स्टार्स और इस किताब पर इसी नाम से बनी सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म का ऑफीशियल रीमेक है। यह फिल्म इस साल नंबवर महीने में रिलीज हो सकती है।

4 of 6
Shivaleeka Oberoi - फोटो : social media
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी के साथ डेब्यू कर रहीं शिवालिका ओबेरॉय पेन स्टूडियो और अमरीश पुरी फिल्म्स द्वारा निर्मित आगामी फिल्म पागल में लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है। शिवालिका ने साजिद नाडियाडवाला की किक और हाउसफुल 3 के लिए सहायक निर्देशक के रूप में पर्दे के पीछे काम किया है। यह फिल्म इस साल जुलाई-अगस्त महीने में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
sahar bamba - फोटो : social media
सहर बंबा अपनी अपकमिंग फिल्म पल पल दिल के पास में सनी देओल के बेटे करण देओल के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म से सहर अपना डेब्यू करेंगी। सहर इससे पहले द टाइम्स फ्रेश फेस अवार्ड जीत चुकी हैं। अभी तक इस फिल्म की रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alia furniturewalla
आलिया फर्नीचरवाला फिल्मों में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पूजा बेदी की ये स्टार बेटी अक्सर सुर्खियों में रहती है। आलिया अपनी शुरुआत  नितिन कक्कड़ की फिल्म जवानी जानेमन में सैफ अली खान की बेटी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। बताया जा रहा कि ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें