फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवार्ड मिलते ही रेखा का बड़ा खुलासा, 'ये एक्ट्रेस मुझसे भी बेहतर इनकी आंखें बोलती थीं'

Mon, 18 Dec 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा को शनिवार रात स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार से नवाजा गया। अपनी खूबसूरती, ऐक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर रही रेखा ने बताया कि वो स्मिता को खुद से ज्यादा बेहतर मानती हैं। दरअसल,रेखा को ये अवॉर्ड सिनेमा क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया ।

पढ़ें-बड़ा खुलासा: महंगी पड़ी ऋतिक रोशन से दुश्मनी, कमाई के मामले में 'कंगाल' हुईं कंगना
विज्ञापन

2 of 4
rekha
स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार लेते समय रेखा ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मुझे स्मिता के नाम पर पुरस्कार प्राप्त हुआ। मैं यही कहना चाहती हूं कि आप सभी ने यह बहुत अच्छा किया है कि आपने पहला स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार मुझे देने का फैसला किया क्योंकि मुझे लगता है कि सिर्फ यह पुरस्कार पाने का अधिकार मुझे है।'
विज्ञापन

3 of 4
rekha
रेखा ने आगे कहा, स्मिता पाटिल हर क्षण को जीती थीं और एक शब्द कहे बिना अपनी खूबसूरत आंखों से बोलती थीं।' रेखा ने स्मिता के अपनी छोटी बहन बताते हुए कहा, 'मैं यह इसलिए नहीं कह रही हूं कि मैंने उनके नाम का पुरस्कार जीता है बल्कि वह मुझे बेहतरीन और शानदार ऐक्ट्रेस लगती थीं। मुझे यह 30 साल पहले ही महसूस हो गया था जब मैंने उनकी सभी फिल्में देखने का निर्णय लिया। आज मैं कह सकती हूं कि वह मेरी और किसी अन्य की तुलना में बेहतर ऐक्ट्रेस थीं।'
विज्ञापन

4 of 4
rekha
बता दें इस मौके पर स्मिता के बेटे प्रतीक बब्बर  भी मौजूद थे। इस मौके पर रेखा ने प्रतीक से कहा कि मैं हमेशा स्मिता से जुड़ा हुआ महसूस करती हूं और अगर जिंदगी के किसी भी मोड़ पर उसे लगे कि उसे किसी सुझाव की जरूरत है तो वो उससे बात कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें