फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के उबर ड्राइवर को सुन रानू मंडल को जाएंगे भूल, कुमार सानू के इस गाने की आप भी करेंगे तारीफ

Mon, 16 Sep 2019 02:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
uber driver - फोटो : social media
स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल अब फिल्म में भी गा रही हैं। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में मौका दिया। रानू मंडल और हिमेश की आवाज में गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज भी हो चुका है। इंटरनेट पर रानू मंडल के धूम मचाने के बाद अब एक उबर ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
uber driver - फोटो : social media
लखनऊ के रहने वाले उबर ड्राइवर विनोद फिल्म 'आशिकी' का कुमार सानू का गाना 'नजर के सामने' गाते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'लखनऊ में उबर ड्राइवर विनोद जी से मिला। वो एक बेहतरीन गायक हैं। मैंने उनसे राइड खत्म होने के बाद एक गाना गाने के लिए कहा। और क्या चाहिए। कृपया उनका यह वीडियो देखिए और उन्हें मशहूर कर दीजिए।'
विज्ञापन

3 of 5
उबर - फोटो : file photo
वीडियो देखने के बाद उबर इडिया के आधिकारिक अकाउंट ने ट्वीट किया कि 'विनोद एक मशहूर ड्राइवर पार्टनर हैं जिन्हें लोग सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हमें इस उबर स्टार के बारे में सुनकर अच्छा लगा कि वो गाने को लेकर इस तरह उत्साहित रहते हैं।' 

4 of 5
संगीत शब्द
वहीं विनोद का यह वीडियो देख दूसरे यूजर भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कमाल की आवाज है। टैलेंटेड... वो एक उचित प्लेटफॉर्म डिजर्व करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
music
एक अन्य ने लिखा कि 'कमाल की आवाज... अगला सुपर स्टार सिंगर।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'बहुत ही अच्छी आवाज... उन्हें बॉलीवुड में मौके की जरूरत है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें