कोलकाता की रहने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रातोंरात स्टार बन गई थीं। यहां तक कि उन्हें हिमेश रेशमिया ने फिल्मों में गाना गाने का मौका भी दिया था। इसके बाद इनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई थी कि हर तरफ उनकी आवाज में गाए गाने ही सुनाई दिया करते थे। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भिखारी अंग्रेजी में न केवल बातचीत कर रहा है बल्कि गाना भी अंग्रेजी में गा रहा है।