फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की जोड़ी ने मारा ये बड़ा दांव, रणबीर-आलिया को हो सकती है गंभीर परेशानी

Mon, 23 Dec 2019 05:34 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर- आलिया और रणवीर- दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। करण जौहर निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार इस फिल्म की अगली पार्ट की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। हालांकि 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर-आलिया की नजर नहीं आएंगे। सूत्रों के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
ranveer deepika - फोटो : social media
सूत्र के अनुसार रणवीर और दीपिका को इस फिल्म के लिए सिर्फ ऑफर ही नहीं किया गया है बल्कि दोनों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर हां भी कह दिया है। हालांकि इस खबर पर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। शादी के बाद दोनों फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव तो वहीं दीपिका, रोमी देव के किरदार में दिखेंगी।  यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके साथ ही अगर अगर 'ब्रह्मास्त्र 2' पर भी मोहर लग जाती है तो दर्शक फिर एक बार दोनों को केमिस्ट्री को पर्दे पर देख पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
गायघाट पर फिल्म की शूटिंग करते अभिनेता रणवीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग बनारस में चल रही है। बीते दिनों रणबीर और आलिया एक गाने की शूटिंग करते हुए भी देखे गए थे। इस फिल्म की घोषणा साल 2017 में हुई थी। शुरु से ही इसे तीन पार्ट की फिल्म बताया जा रहा है। इसका पहला पार्ट अगले साल रिलीज होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
ranveer singh deepika padukon - फोटो : amar ujala
दीपिका-रणवीर की बात करें तो इससे पहले दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और  'बाजीराव मस्तानी' में इश्क फरमाते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं  'पद्मावत' में भी दोनों की अलग केमिस्ट्री देखने को मिली थी।  दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर इतना पसंद किया था कि दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे को हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें