फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल वर्मा के ट्वीट को राखी सावंत का समर्थन, कहा, 'हर महिला बने सनी लियोन'

Sat, 11 Mar 2017 07:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोन को लेकर रामगोपाल वर्मा द्वारा किए गए विवादित ट्वीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब राखी सावंत ने भी सनी लियोन को लेकर विवादित बयान दे दिया है। इससे मामला काफी गरमा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रामगोपाल वर्मा ने सनी लियोन को लेकर ट्वीट किया था कि सभी महिलाओं को सनी लियोन की तरह पुरुषों को खुश करना चाहिए। वर्मा के इस ट्वीट का राखी ने सपोर्ट किया है और कहा है हर महिला को चूल्हा-चौका छोड़कर वाकई मर्दों को खुश करने की कला सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
एक इवेंट के दौरान वर्मा को लेकर किए गए सवाल पर राखी ने कहा,'रामगोपाल वर्मा ने जो कहा वो बिल्कुल सही था। मैं उनके साथ हूं, उन्होंने सनी लियोन की तारीफ भी की है। लेकिन मैं फिर भी कहना चाहूंगी कि हर महिला को मर्दों को खुश करना सीखना चाहिए। चूल्हा-चौका छोड़कर उन्हें खुश करने की कोचिंग ले लेनी चाहिए।'

4 of 5
राखी ने आगे कहा कि किसी लड़की के मिल जाने पर आदमी अपने 20 से 30 साल के रिश्ते और बच्चों को भी भुला देता है। 

जहां विवादित ट्वीट पर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है और एक फिल्म संस्था ने उनका बहिष्कार कर दिया है, वहीं अब देखना ये है कि राखी सावंत पर उनके बयान के लिए क्या एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
हालांकि वर्मा ने अपने ट्वीट के लिए माफी मांग ली है, लेकिन उन्हें वाकई माफी मिलेगी, ये तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें