अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने कहा है कि वो राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार हैं। कर्नाटक में साम्प्रदायिक तत्वों की आलोचना करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि अगर उन्हें कोई चुनौती देता है तो वे राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार हैं।