फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड और दुबई के बाद स्पेन में भी खुले सिनेमाघर, पहली फिल्म में दिखा इस हुनरमंद भारतीय का नाम

Sat, 27 Jun 2020 01:52 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बोइशाली सिन्हा और एलेक्सेज स्ट्रिप का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के बाद अब स्पेन में भी सिनेमाघर खुलने लगे हैं। शुक्रवार को वहां एक नई फिल्म 'एलेक्सेज स्ट्रिप' रिलीज हुई जिसकी काफी शूटिंग भारत में भी हुई है। इस स्पैनिश फिल्म की प्रोडक्शन डिजाइनर भी भारत की ही हैं और इनका नाम है बोइशाली सिन्हा। बोइशाली इससे पहले  गब्बर इज बैक, नानू की जानू और बदनाम गली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म के सेट पर बोइशाली सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में अमर उजाला से बात करते हुए बोइशाली कहती हैं, 'मुझे इस फिल्म के लिए मशीनें तैयार करने में बहुत मजा आया। यह थोड़ा मुश्किल तो था लेकिन जो मेरी इस मामले में सहायता कर रहा था, वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग का जानकार था। इसलिए मशीनों को समझना मेरे लिए बहुत आसान हो गया था। मैं हमेशा इसकी कमियों को दूर करने में लगी रही और लोगों को यह समझना भी चाहिए के तकनीकी का सही इस्तेमाल कितना जरूरी है। मुझे इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के साथ काम करने में बहुत मजा आया क्योंकि इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।'
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म के सेट पर बोइशाली सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जो एक लंबे समय बाद अपने व्यापारी पिता से मिलती है। उस लड़की का पिता गलती से जिहादी के रूप में आरोपित होकर जेल पहुंच जाता है। जेल से निकलने के बाद दोनों एक बिजनेस ट्रिप पर जैसलमेर आते हैं। यहां पर भी ये दोनों कुछ अलग ही गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं एमी अवॉर्ड विजेता रिक लोपेज। बोइशाली कहती हैं कि रिक के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।

4 of 5
बोइशाली सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोइशाली ने कहा, 'मुझे अब भी याद है कि रिक प्रोडक्शन डिजाइन की बारीकियों को कितने अच्छे से परिभाषित करते हैं। मैंने उनकी लाइटिंग और कैमरे को हैंडल करने के लिए तारीफ भी की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि उन्हें फ्रेम में सबसे अच्छा दृश्य दिखाने के लिए बढ़िया प्रोडक्शन डिजाइन की जरूरत है। फिर उन्होंने सब कुछ खुद ही विस्तार से बताया। एक दिन उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा इसलिए उन्होंने अगले दो दिन तक शूटिंग ही नहीं की। इसके बाद सेट में कुछ बदलाव किए गए और फिर उन्होंने शूटिंग को शुरू किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म के सेट पर बोइशाली सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोइशाली कहती हैं कि मौजूदा स्थिति में लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली यह कुछ फिल्मों में से एक है। वह कहती हैं, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। भारत के बाहर बड़े पर्दे पर अपना नाम देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।'

प्रोड्यूसर और हीरो के बर्ताव के चलते इस मेगा बजट फिल्म का राइटर डिप्रेशन में, यूनियन में की मामले की शिकायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें