फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के निशाने पर भी आया चीन, मौनी राय के बाद अभय देओल ने भी संभाला मोर्चा

Thu, 17 Sep 2020 05:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभय देओल और महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram: @abhaydeol @maheshmanjrekar
दुनिया भर में एक खतरनाक वायरस फैलाने की साजिश का सिरा लंदन में मिला है। फिल्म में ही सही पर भारतीय खुफिया एजेंसियों के एजेंट इस साजिश को सुलझाने में दिन रात जुटे हुए हैं। उधर, भारत और चीन के बीच वर्ष 1962 में हुए युद्ध पर आधारित एक वेब सीरीज की शूटिंग भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
लंदन कॉन्फिडेंशियल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर गुरुवार की रात एक फिल्म रिलीज हो रही है। नाम है लंदन कॉन्फिडेंशियल। फिल्म में कोरोना की साजिश जैसी ही कुछ कहानी है। भारत के कुछ एजेंट चीन से फैले एक वायरस के सोर्स का पता लगाने में जुटे हैं। मौनी रॉय के जिम्मे इस फिल्म को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

3 of 6
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar
उधर, हिंदी फिल्मों के जाने-माने निर्माता, निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर ने एक सीरीज की शूटिंग को अंजाम दे दिया है। इस सीरीज का शीर्षक है '1962' और इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं अभय देओल, सुमीत व्यास आदि। निर्माताओं की अब इस सीरीज को रिलीज करने की तैयारी है जिसे वह नवंबर के अंतिम सप्ताह तक ओटीटी पर उतार सकते हैं।

4 of 6
अभय देओल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महेश ने इस सीरीज की शुरुआत पिछले साल की थी और कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से पहले इसकी शूटिंग पूरी भी हो चुकी थी। इसकी कहानी 1962 में हुए भारत और चीन के बीच युद्ध पर आधारित है जिसमें उस युद्ध कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। वैसे इसे रिलीज करने के लिए अगले साल की तारीख तय की गई थी लेकिन अब निर्माताओं ने इसे इसी साल नवंबर में ही रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

5 of 6
सुमीत व्यास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, निर्माताओं का मानना है कि हाल ही में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प की वजह से देश का माहौल कुछ अलग है। ऐसे में अगर इन सीरीज या फिल्म को रिलीज किया जाता है तो सौदा फायदे का रहेगा। देश के लोगों से इस वेब सीरीज को आर्थिक और भावनात्मक दोनों ही समर्थन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब 1962 में हुए भारत और चीन के बीच युद्ध पर किसी प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया हो। इससे पहले वर्ष 1964 में ही एक फिल्म 'हकीकत' आई थी जिसमें धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई है। आज भी उस फिल्म को उसके गीत 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' के लिए याद किया जाता है। बात करें अगर भारत और चीन के बीच हुए युद्ध की तो इसकी शुरुआत 20 अक्टूबर 1962 को हुई थी जिसे लगभग एक महीने बाद रोक दिया गया था।

पढ़ें: विरोधियों से निपटने के लिए सनी लियोनी का नाम बीच में लाईं कंगना रणौत, बोलीं- 'उसे इंडस्ट्री ने एक्सेप्ट कर लिया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें