पिछले हफ्ते बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और अभिनेत्री कंगना रणौत के बीच काफी विवाद देखने को मिला था। बीएमसी ने वैध और प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं करवाने का आरोप लगाते हुए कंगना के ऑफिस में कार्रवाई की थी। बीएमसी की 'तोड़फोड़' को कंगना ने बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। अब उन्होंने अपने टूटे हुए ऑफिस की तस्वीरों को साझा करते हुए एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।