पायल रोहतगी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने पोस्ट में पायल ने लिखा, ‘दुखद पीआर की नौटंकी...मुझे निशाना बनाने के लिए बेरोजगार हस्तियों का इस्तेमाल करना। मुद्दा यह है कि अगर वे 'लॉकअप' के आलसी विजेता को जानते हैं और उन्होंने 'लॉकअप' नाम का शो देखा है, तो उन्हें पायल और बैडएस शब्द का अर्थ जानने की जरूरत है। कंगना और ए ग्रेड की कई हस्तियां जो शो पर मेहमान के रूप में आईं, उन्होंने मुझे यही कहा। शायद उन्हें इसका मतलब नहीं पता था और शो के बीच में व फिनाले पर कंगना को इसका एहसास हुआ। तो इसका मतलब यह है कि शो की अवधारणा एक औच्छा विचार थी और इसलिए उन्होंने फिनाले से एक हफ्ते पहले 'बिग बॉस' के होस्ट के साथ बॉन्डिंग के बाद घर घर की कहानी वाला विजेता बनाया, जबकि पूरे सीजन में कंगना ने कहा कि यह शो घर घर की कहानी का नहीं है।’