एक्ट्रेस रेवती ने फिल्म लव में सलमान खान संग डेब्यू किया था
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान के साथ किया डेब्यू
हिंदी सिनेमा में सलमान खान के साथ फिल्म ‘लव’ में साल 1991 में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री रेवती ने बतौर निर्देशक काजोल और आमिर खान की ये फिल्म बनाई है। तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा की प्रतिष्ठित अभिनेत्री रहीं रेवती ने हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री ‘रात’, ‘मुस्कुराहट’, ‘धूप’, ‘डरना मना है’, ‘अब तक छप्पन’, ‘निशब्द’, और ‘2 स्टेट्स’ जैसी चर्चित फिल्में की हैं। हाल ही में रिलीज हुईं फिल्म ‘मेजर’ में वह शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की मां के किरदार में नजर आईं थीं।