संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विरोध के बावजूद देशभर के 7 हजार सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। फिल्म का 3D वर्जन 24 को ही रिलीज कर दिया गया। हालांकि फिल्म का विरोध अब भी जारी है और ये विरोध हिंसक रूप ले चुका है। लेकिन मप्र सहित 4 राज्यों में फिल्म को प्रदर्शित नहीं किया गया और जहां फिल्म प्रदर्शित किया गया वहां ऐसी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई जैसे मानों आप जंग के मैदान में खड़े हो....