फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़कन' से लेकर 'Blackमेल' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 फिल्में जहां शादी किसी से, प्यार किसी और से

Thu, 22 Feb 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्टर इरफान खान की आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में इरफान अपनी पत्नी को किसी और के साथ संबंध बनाते हुए देखते हैं जिसके बाद प्यार में धोखा खाए इरफान खुद ही ब्लैकमेल करने लग जाते हैं। आज हम बॉलीवुड की ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जब फिल्मों में बेवफाई की कहानी देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 6
धड़कन
धड़कन
निर्देशक धर्मेश दर्शन की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' साल 2000 में रिलीज हुई थी। जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने प्रेमी सुनील शेट्टी को धोखा देकर अक्षय कुमार से शादी कर लेती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हां मैंने भी प्यार किया है
हां मैंने भी प्यार किया है
2002 में आई 'हां मैंने भी प्यार किया है' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मौना गीथांगल' की रीमेक थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर पति-पत्नी होते हैं, इसके बावजूद अभिषेक बच्चन अपनी दोस्त के साथ संबंध बनाते हैं। जिससे नाराज होकर करिश्मा कपूर अभिषेक का साथ छोड़ देती हैं।

4 of 6
हमराज
हमराज
साल 2002 में आई फिल्म 'हमराज' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। अब्बास मस्तान निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल लीड रोल में थे। फिल्म में अमीषा पटेल बॉबी देओल से शादी कर लेती हैं इसके बावजूद वह अपने प्रेमी अक्षय कुमार के साथ मिलकर बॉबी देओल को धोखा दे रही होती हैं हालांकि फिल्म के अंत में अमीषा को अपनी गलती का अहसास होता है।
विज्ञापन

5 of 6
बेवफा
बेवफा
2005 में धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेवफा' में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, करीना कपूर और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी में करीना कपूर अक्षय कुमार को छोड़कर अनिल कपूर से शादी कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कभी अलविदा ना कहना
कभी अलविदा ना कहना
करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' साल 2006 में रिलीज हुई थी। म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। शादी के बाद सभी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें