Amitabh Bachchan
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह पेड़ से टेक लगाए कुर्ता-पजामा में बैठे हैं। इस तस्वीर में अमिताभ काफी यंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा - 'फिल्म में काम मांगने के लिए मैंने इसी तस्वीर को भेजा था। यह फोटो 1968 की है। अब इस फोटो को देखता हूं तो मुझे अपने रिजेक्शन को लेकर हैरानी नहीं होती।'