हेट स्टोरी 4 की सक्सेस के बाद अब उर्वशी जल्द ही इस नई मूवी में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उर्वशी एक कॉमेडी फिल्म करने वाली हैं। यह फिल्म भी एक बोल्ड कॉमेडी फिल्म होगी। हालांकि, अभी तक उर्वशी ने इसे लेकर कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, इस मूवी का नाम भानुप्रिया होगा। इसमें उर्वशी एक शर्मिली लड़की का रोल निभाएंगी। कहा जा रहा है कि, इसका नाम वर्जिन भानुप्रिया हो सकता है। क्योंकि, इसमें उर्वशी ऐसा किरदार निभाएंगी जो लड़की अपनी वर्जिनिटी खोना चाहती है।