फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: शानदार ओपनिंग के बावजूद बुरी तरह फ्लॉप रहीं ये फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Sun, 24 Apr 2022 05:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में एक पुरानी कहावत कंटेंट इज किंग बहुत मशहूर है। किसी भी फिल्म को हिट कराने में कंटेंट की अहम भूमिका होती है। अगर किसी प्रोजेक्ट की पटकथा कमजोर होती है तो बड़े से बड़ा कलाकार भी उस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं रोक पाता। बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। उनमें से गिनती की ही फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती हैं। इसकी मुख्य वजह कंटेंट ही है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपेनिंग की लेकिन कहानी में दम नहीं होने की वजह से बुरी तरह फ्लॉप हो गईं।

 
विज्ञापन

2 of 6
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे
हाल ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की बच्चन पांडे ने बॉक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई जिसकी वजह से फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। इस फिल्म ने बड़ी ही मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

 
विज्ञापन

3 of 6
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
आमिर खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते कई वर्षों में उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान यह कमाल नहीं दोहरा सकी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 52 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, कहानी दमदार न होने की वजह से इसके कलेक्शन का ग्राफ लगातार नीचे गिरता चला गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 151 करोड़ का ही बिजनेस किया था।

 

4 of 6
फिल्म जीरो - फोटो : फिल्म जीरो
जीरो
शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है, लेकिन किंग खान भी कमजोर पटकथा की वजह से अपनी फिल्म जीरो को फ्लॉप होने से नहीं बचा सके। इस फिल्म में आनंद एल राय और शाहरुख खान ने एक साथ पहली बार काम किया था। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस शानदार शुरुआत की थी। जीरो ने पहले दिन 19 करोड़ का बिजनेस किया था, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू सकी थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
बेशर्म - फोटो : सोशल मीडिया
बेशर्म
सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि उनका स्टारडम फिल्म बेशर्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा सका। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। यह फिल्म कुल 59 करोड़ की ही कमाई कर सकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार
फिल्म क्वीन के बाद लोगों को फिल्म शानदार से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन कमजोर पटकथा और औसत एक्टिंग की वजह यह फिल्म लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब न हो सकी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुल 43 करोड़ की ही कमाई कर सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें