रुपांकर बागची, केके
- फोटो : सोशल मीडिया
रुपांकर बागची ने ट्रोल्स का सामना करने के बाद शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और केके के परिवार से माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने अपना फेसबुक पोस्ट भी डिलीट कर दिया। बागची ने कहा, ‘सबसे पहले मैं दिवंगत गायक केके के परिवार से माफी मांगना चाहता हूं। मेरा वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ, जिसे मैं डिलीट कर चुका हूं। दिवंगत केके से मेरा परिचय नहीं है और मैं चाहता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’