फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सलमान खान की आंखों में आए आंसू, भावुक होकर बोल दी बड़ी बात

Tue, 10 Apr 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
सलमान खान ने अपने मुश्किल दौर को पार कर लिया है। उनकी गाड़ी पटरी पर लौट आई है। काला हिरण शिकार मामले में दो दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें बेल मिली। जेल से छूटने के बाद पहली बार सलमान ने अपने फैंस के लिए कुछ कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
जब सलमान खान जोधपुर से मुंबई लौटे तो फैंस ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। उनके मुंबई स्थित घर के बाहर सैकड़ों फैंस की भीड़ जमा थी। अब सलमान ने अपने फैंस के लिए चुप्पी तोड़ी और बेहद भावुक ट्वीट कर डाला। आगे की स्लाइड में देखें सलमान खान ने क्या कहा।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
सलमान खान ने भावुक होते हुए लिखा, 'मैं आभारी हूं। मेरी तरफ से उन सभी लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने मेरा साथ दिया। मुझ पर अपना विश्वास बनाए रखा। आप सभी का शुक्रिया कि आपने मुश्किल समय में भी अपना प्यार बनाये रखा। भगवान आप सभी को सलमात रखे।' सलमान अपने फैंस को देख भावुक हो उठे हैं।
 

 

4 of 5
सलमान खान
इससे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी अपने बड़े भाई के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने कहा, 'भाई आप मेरी ताकत हो। मेरी कमजोरी हो। मेरा गुरूर हो। मेरी खुशी हो। मेरी जिंदगी हो। मेरी दुनिया हो। आप भगवान के बच्चे हो। भगवान आपको उन लोगों से दूर रखे जो आपकी सफलता को हैंडल नहीं कर पा रहे हैं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान के साथ शेरा
'मैं दुआ करती हूं कि आपको सारी खुशियां मिलें और किसी भी तरह की नकारात्मकता से दूर रहें। आप इससे भी ज्यादा तरक्की करें। लव यू भाई।' बता दें कि सलमान के जेल जाने पर अर्पिता उनकी सलामती के लिए दुआ मांगने मंदिर भी गई थीं। सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें