अक्षय कुमार इन दिनों बहुत खुश हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने उन्हें बताया है कि फिल्म ‘लक्ष्मी’ ने पहले दिन किसी फिल्म के ओटीट पर देखे जाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ओटीटी के दावे में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ का नाम तो नहीं लिखा लेकिन पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के दावे में ये फिल्म भी शामिल हो गई है। ‘दिल बेचारा’ के देखे जाने की ओटीटी ने दर्शक संख्या भी बताई थी, इस बार गिनती नदारद है। लेकिन, दावे चाहे जो भी हों लेकिन सच यही है कि फिल्म ‘लक्ष्मी’ को अधिकतर दर्शकों व समीक्षकों ने पूरी तरह नकार दिया है। और, इसके चलते अक्षय की आने वाली फिल्मों का कैलेंडर गड़बड़ाने की पूरी आशंका दिख रही है।