फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उरी' के बाद अब इन वॉर मूवीज को देखने के लिए हो जाएं तैयार, रिलीज से पहले हिट होने की गारंटी

Sat, 19 Jan 2019 07:42 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
2019 की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018 में ज्यादातर बड़े बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में फ्लॉप हुईं। दर्शकों ने तीनों खान की फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। इसका नतीज ये हुआ कि रेस 3, ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान और जीरो जैसी बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। अब दर्शक ज्यादातर अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। सेना के शौर्य को दिखाती ये फिल्म अब तक 60 करोड़ से ज्यादा का कमाई कर चुकी है। इस साल ऐसी कई फिल्में रिलीज होंगी जो दर्शकों के उत्साह को बढ़ा देंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
manikarnika
अगले हफ्ते 25 जनवरी को रिलीज होने वाली कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी है। इस फिल्म में लक्ष्मीबाई के शौर्य, देशभक्ति, पराक्रम और त्याग को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के कंगना रनौत ने खास ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन

3 of 7
केसरी - फोटो : केसरी, फिल्म
इस लिस्ट में दूसरा नाम है अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का। यह फिल्म सारागढ़ी में लड़ी गई लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी दिखाई देंगी। 'केसरी' को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।

4 of 7
सैटेलाइट शंकर - फोटो : सैटेलाइट शंकर, फिल्म
2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। सूरज इस साल रिलीज होने वाली फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' में दिखाई देंगे। इस फिल्म को इरफान कमल निर्देशत कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
राइफलमैन - फोटो : सोशल मीडिया
आर्मी डे के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी अगली फिल्म का 'राइफलमैन' की जानकारी दी थी। यह फिल्म सैनिक की जिंदगी पर आधारित होगी। सुशांत इस समय राइफलमैन की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
तानाजी - फोटो : तानाजी, फिल्म
'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में एक साबित हो सकती है। अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर यह फिल्म साल 2019 के अंत में रिलीज होगी। फिल्म में अजय तानाजी का किरदार निभाते दिखेंगे, वहीं सैफ अली खान एक मुस्लिम योद्धा के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विक्रम बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म भी इस साल रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी लम्बे समय से इस फिल्म में व्यस्त हैं। डायरेक्टर विष्णु वर्धन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें