फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के निधन के बाद इरफान खान के बेटे ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता

Fri, 01 May 2020 05:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
दुनियाभर में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल को निधन हो गया था। वो हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी की अंतिम सांस ली। इरफान अपने पीछे पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
पिता के मौत से बाबिल काफी सदमे में हैं। इरफान के निधन के बाद अपने पिता इरफान को याद करते हुए बाबिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने के लिए आभार जताया है। इस नोट में उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
बाबिल ने लिखा, 'मैं उन सभी संवेदनाओं के लिए तहेदिल से आभारी हूं जो आप प्यारे लोग मुझे भेज रहे हैं। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि आप समझ रहे होंगे कि अभी मैं जवाब देने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं आपके पास आऊंगा लेकिन फिलहाल नहीं। बहुत बहुत धन्यवाद। आपको प्यार।'

4 of 5
इरफान खान - फोटो : Social Media
इससे पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने भी अपने पति इरफान को याद करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बता दिया है कि वो भी अपने पति की ही तरह हिम्मत वाली हैं। सुतापा ने इरफान के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ सुतापा ने लिखा, 'मैंने खोया नहीं मैंने हर तरह से हासिल किया है'। सुतापा ने अपनी इस पोस्ट के जरिए इरफान को ट्रिब्यूट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। उन्हें साल 2018 मेंन्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर डाइग्नॉस हुआ था। जिसके बाद वो अपने इलाज के लिए करीब सालभर लंदन में ही रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने कई महीनों तक बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। लेकिन वापस आते ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया में फिर वापसी कर ली थी।

अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बीच सामने आए नसीरुद्दीन शाह, बोले- घर पर लॉकडाउन का पालन कर रहा हूं

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें