टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका पर ऐतिहासिक वनडे सीरिज जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर बधाई दी। मगर इन सब के बीच एक शख्स ऐसा है जो दोहरी खुशी सेलिब्रेट कर रहा होगा। जी हां, हम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दिसंबर 2017 में शादी के तुरंत बाद विराट कोहली टीम इंडिया की अगुवाई करने साउथ अफ्रीका पहुंच गए। चुनौती आसान नहीं थी। इस मुश्किल सीरिज में अनुष्का भी विराट की हौसला अफजाई करने पहुंची थी। हालांकि वे पहले टेस्ट के बाद ही लौट आईं थी। सीरिज में टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी। 1-2 से सीरिज गंवाने के बाद अब 6 मैचों की वनडे सीरिज टीम इंडिया का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
वनडे सीरिज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। 6 मैचों की वनडे सीरिज में कोहली ने तीन शतक ठोंक दिए। 186 रनों की औसत से कोहली ने तीन शतकों के साथ 558 रन बनाए। सात समंदर पार भारत में बैठी अनुष्का ने हर बार अपने लविंग हसबैंड को चीयर किया। मगर शायद कोहली की तारीफ में अनुष्का के पास शब्दों की कमी पड़ गई। देखिए अगली स्लाइड
4 of 6
डरबन में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 112 रनों की शतकीय पारी खेली। जिसकी मदद से 6 विकेट से अफ्रीका को हार का मुंह झेलना पड़ा। अनुष्का ने घर पर ही इस मैच का लुत्फ उठाया और विराट के शतक जड़ने के बाद ये तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में विराट बल्ला उठाकर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अनुष्का ने लिखा- What A Guy.
विज्ञापन
5 of 6
केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे में विराट ने नाबाद 160 रनों के बेहतरीन पारी खेली। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों की हार झेलनी पड़ी। इसके बाद जहां चारों ओर विराट की वाहवाही हो रही है तो वाइफ अनुष्का ने इस बार भी अपने खास पैटर्न में ही अपने मिस्टर की तारीफ की। विराट के शतक जड़ने के बाद इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में विराट अपना शतक पूरा कर अगली गेंद का इंतजार कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अनुष्का ने लिखा- What A Guy.
अनुष्का ने एक के बाद एक दो तस्वीरें शेयर कीं। दूसरी फोटो में विराट बल्ला उठाकर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। इस तस्वीर पर भी अनुष्का ने What a Guy ही लिखा।
...और अब छठवें और आखिरी वनडे में 96 गेंदों पर तेज नाबाद 129 रनों की पारी खेलने के बाद भी अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए फिर से अपी पुरानी बात दोहराई... 'WHAT A GUY'
इसके साथ-साथ अनुष्का ने एक तस्वीर और पोस्ट की जिसमें टीम इंडिया को 5-1 से सीरिज जीत की बधाई दी गई थी। हर बार एक ही तरह के बधाई संदेश से तो यही लगता है कि अनुष्का के पास अपने स्टार क्रिकेटर हसबैंड की तारीफ में शब्द कम पड़ रहे हैं।